आज 12 फरवरी, 2026 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.
12 फरवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी
- दिन : गुरुवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी
- योग : हर्शन
- नक्षत्र : ज्येष्ठा
- करण : विष्टि
- चंद्र राशि : वृश्चिक
- सूर्य राशि : मकर
- सूर्योदय : सुबह 07:03 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:08 बजे
- चंद्रोदय : तड़के 04.04 बजे (13 फरवरी)
- चंद्रास्त : दोपहर 01.16 बजे
- राहुकाल : 13:58 से 15:22
- यमगंड : 07:03 से 08:26
इस नक्षत्र में शुभ काम हैं वर्जित
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:58 से 15:22 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.


