Friday, March 27, 2026

फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है.

Share

फरहान अख्तर और राशि खन्ना की आगामी वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 1962 के रेजांग ला युद्ध के रियल हीरोज को श्रद्धांजलि देने वाली यह फिल्म पहले ही काफी चर्चा बटोर चुकी है. वहीं, ट्रेलर ने इसे और हवा दी है.

120 बहादुर के बारे में
‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की असाधारण कहानी है, जिन्होंने 1962 के युद्ध के दौरान रेजांग ला की जंग वीरतापूर्वक लड़ी थी. इन्होंने जीरो से भी नीचे के तापमान में 3000 से ज्यादा चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था.

120 बहादुर में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 1962 के जंग के दौरान अपने सैनिकों का नेतृत्व किया था. जबकि राशि खन्ना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. यह फिल्म लद्दाख में फिल्माई गई है. रजनीश ‘राजी’ घई की निर्देशित और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) की निर्मित ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है.

Read more

Local News