Wednesday, March 18, 2026

प्रेमिका हत्या कर गंगा में बहाया शव……

Share

साहिबगंज के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में संदीप सिंह नामक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी। गर्भपात कराने में विफल रहने पर उसने शव को गंगा में बहा दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब शव की तलाश कर रही है।

साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली के संदीप सिंह को अपनी प्रेमिका का गर्भपात कराने में सफलता नहीं मिली तो साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया। करीब साढ़े तीन माह बाद आरोपित संदीप सिंह ने खुद इसका खुलासा पुलिस के समक्ष किया है।

इसके बाद पुलिस नाबालिग लड़की का शव खोज रही है। हालांकि, शव मिलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि गंगा नदी में इनदिनों बाढ़ आयी हुई है और घटना करीब साढ़े तीन माह पुरानी है। ऐसे में गंगा नदी में शव सड़ गल गया हो गया।

21 अगस्त को हुई थी प्राथमिकी

  • दरअसल, 21 अगस्त को एक नाबालिग लड़की के पिता ने मुफस्सिल थाना में अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया। कहा कि आठ अप्रैल से उसकी बेटी गायब है। उसे आशंका है कि संदीप सिंह व एक अन्य युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने दबिश बढ़ाई तो संदीप सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
  • मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए तीन दिन पूर्व पुलिस ने संदीप सिंह को रिमांड पर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उससे जो जानकारी दी उससे पुलिस के भी होश उड़ गए। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह 17 साल की लड़की से प्रेम करता था। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। इस क्रम में वह गर्भवती हो गयी।
  • लड़की ने इसकी जानकारी दी तो वह गर्भपात कराने वाली दवा लेने के लिए कई दुकानों पर गया लेकिन सभी ने दवा देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद लगा कि उसका भांडा फूट जाएगा इसलिए आठ अप्रैल की रात को वह लड़की को सकरीगली पीर मजार के पास बुलाया और अपने दोस्त की मदद से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
  • उसके पेट को भी चाकू से गोद डाला। इसके बाद शव को गंगा में बहा दिया। इधर, कई दिनों तक लड़की के घर न लौटने के पर उसके स्वजनों ने 21 अप्रैल को मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद युवक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि अपहरण के एक मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लिया था। उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि उसने लड़की की हत्या कर दी है। शव के बरामद होने के बाद मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस चलेगा। पुलिस को जल्द से जल्द इस केस का अनुसंधान पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

Read more

Local News