Saturday, March 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक पत्र सामने आया रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

Share

तेलुगु सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे. उनकी शादी से पहले, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है, और उन्हें अपना ‘आशीर्वाद और शुभकामनाएं’ भेजी हैं.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का रश्मिका और विजय के परिवार को भेजा गया लेटर वायरल हो रहा है. लेटर में लिखा है, ‘माधवी और गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, 26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपका बुलावा पाकर हमें बहुत खुशी हो रही है. इस खुशी और शुभ मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

लेटर में विजय और रश्मिका की जिंदगी की नई शुरुआत का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है, यह विजय और रश्मिका की जिंदगी में एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है. ‘सखा सप्तपदा भव’ यानी साथ में सात कदम चलने के बाद, यह कपल जिंदगी भर के लिए दोस्त बन जाएगा. न तो विजय, और न ही रश्मिका अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट के लिए नए हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह खूबसूरत चैप्टर, जो प्यार और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके बनाए जादू से भी ज्यादा चमकेगा.’

आखिरी में कपल और परिवार को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘आने वाले दिन, महीने और साल एक जैसे सपनों और उनके पूरे होने से भरे हों. सोच-समझ और प्यार के साथ, वे जिम्मेदारियां शेयर करें, एक-दूसरे की कमियों को अपनाएं, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे पार्टनर की तरह जिंदगी का सफर तय करें. इस खास मौके पर कपल और परिवारों को मेरा आशीर्वाद और शुभकामनाएं. हार्दिक शुभकामनाएं.’

कपल ने रविवार, 22 फरवरी को ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और अपनी शादी की अफवाहों को कंफर्म किया. कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और लिखा, ‘हमारे सभी प्यारे चाहने वाले लोग, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते, आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से, आपने हमें एक नाम दिया. आपनेने हमें ‘विरोश’ कहा. तो आज – पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं.’

virosh wedding

अपनी शादी का नाम का खुलासा करते हुए कपल ने लिखा, ‘हम इसका नाम रखना चाहेंगे- ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’. हमें इतने प्यार से संभालने के लिए धन्यवाद. आप हमेशा हमारा हिस्सा हैं. बहुत सारा प्यार और हग.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उदयपुर में अपनी शादी के बाद, रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा है. शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे, लेकिन रिसेप्शन में साउथ और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम भी देखने को मिल सकते हैं.

Read more

Local News