मनोहरपुर उप-डाकघर में सीबीआई की रांची टीम ने छापा मारकर सब पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एजेंट सोनू हरलालका ने कमीशन मांगने और उत्पीड़न की शिकायत की थी। सीबीआई के डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में 15 लोगों की टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने पोस्ट मास्टर के आवास पर भी छापेमारी की
संवाद सूत्र, मनोहरपुर (पश्चिम सिंहभूम)। मनोहरपुर उप-डाकघर में मंगलवार की शाम सीबीआई की रांची टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान सब पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई एक एजेंट सोनू हरलालका की शिकायत पर की गई। सोनू, जो पोस्ट ऑफिस का एजेंट है, खाता खोलने और एफडी एकाउंट आदि का कार्य करता है।
जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह मीणा ने सोनू से कमीशन के रूप में 20 प्रतिशत की मांग की थी। कमीशन न देने पर सोनू को लगातार परेशान किया जा रहा था। इस स्थिति से तंग आकर सोनू ने चार जुलाई को सीबीआइ को शिकायत की थी।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
यह विडियो भी देखें
https://youtube.com/watch?v=aN3uMTYbtNk%3Fenablejsapi%3D1%26origin%3Dhttps%253A%252F%252Fwww.jagran.com
सीबीआई के डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में 15 लोगों की टीम ने मंगलवार को तीन बजे यहां छापेमारी की और दिलीप सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
सीबीआई की टीम ने सब पोस्ट मास्टर के भठी मुहल्ला स्थित आवास पर भी छापेमारी की। सोनू ने बताया कि वह पिछले एक महीने से मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा था।


