पूर्व मिस पुडुचेरी और मशहूर मॉडल सैन रेचल ने 26 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया. उन्होंने अपने पिता के घर आत्महत्या की है. आनन-फानन में उन्हें पहले एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया. कुछ देर के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. यहां भी बात न बनने पर उन्हें अंततः जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में भर्ती कराया गया. जहां, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
रेचल ने सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतिस्पर्धी दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की, जहां उन्होंने कड़े सामाजिक दबावों के बावजूद अपनी पहचान बनाई. हालांकि, उनका सफर संघर्षों से भरा रहा. उन्होंने अक्सर अपने सांवले रंग के कारण ऑनलाइन निशाना बनाए जाने के बारे में बात की, जिस विषय पर उन्होंने अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर बात की.
सैन रेचल ने हाल ही में शादी की थी. 2020 में मिस पुडुचेरी का खिताब जीतने और 2023 मिस अफ्रीका गोल्डन प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए रेचल रेगुलर गोरी त्वचा को पसंद करने वालों को चुनौती देती रहीं और सांवले लोगों, खासकर महिलाओं, का प्रतिनिधित्व का आह्वान करती रहीं.
अधिकारियों को संदेह है कि बढ़ते आर्थिक और भावनात्मक तनाव के कारण उसने यह कठोर कदम उठाया होगा. जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि रेचल ने हाल ही में अपनी पेशेवर महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने गहने गिरवी रख दिए थे या बेच दिए थे. हालांकि, उन्होंने अपने पिता से आर्थिक मदद की भी उम्मीद की थी, लेकिन पिता ने अपने बेटे के प्रति दायित्वों का हवाला देते हुए मदद लेने से इनकार कर दिया.
घटनास्थल से बरामद एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें मॉडल की मौत का जिम्मेदार कौन है, उसके बारे में खुलासा किया है. नोट में मॉडल ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है. हालांकि, उनकी हालिया शादी को देखते हुए अधिकारियों ने तहसीलदार स्तर की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी वैवाहिक समस्या से जूझ तो नहीं रही थी. फिलहाल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.
खिताब
- मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु 2019
- मिस बेस्ट एटीट्यूड 2019
- मिस पुडुचेरी 2020
- मिस अफ्रीका गोल्डन 2023


