Monday, March 23, 2026

पूर्व क्रिकेटर ने 41 साल की उम्र में संन्यास से वापस लौटने का फैसला किया.

Share

नई दिल्ली: क्रिकेट में जगत में कब क्या हो जाए ये कौन नहीं जनता है. ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला घटनाक्रम एक बार फिर देखने के लिए मिला है. ये पूरा मामला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर से जुड़ा हुआ है. इस मामले ने सामने आते ही सभी को हैरान कर दिया है.

संन्यास से वापस लौट रॉस टेलर

दरअसल, न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने 41 साल की उम्र में संन्यास से वापस आने का फैसला किया है. इस बात का ऐलान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर किया है. उनके इस ऐलान के बाद क्रिकेट फैंस और तमाम क्रिकेट जानकार हैरान रह गए हैं.

आपको बता दें कि, रॉस टेलर ने करीब चार साल पहले यानी की 30 दिसंबर 2021 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच 2022 में खेला. उन्होंने अप्रैल 2022 में अपना अंतिम टी20 मैच खेला था. इसके बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए.

अब उन्होंने संन्यास से वापस आने के बाद दोबारा फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का फैसला किया है. वो समोआ देश के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे. जोस टेलर अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 के क्वालीफायर में अपनी मां के जन्म स्थान के देश समोआ का प्रतिनिधित्व करेंगे.

रॉस टेलर ने पोस्ट कर कहा, ‘यह आधिकारिक है. मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मैं नीली जर्सी पहनकर क्रिकेट में समोआ का प्रतिनिधित्व करूंगा. यह सिर्फ उस खेल में वापसी नहीं है जिसे मैं प्यार करता हूं, बल्कि मेरे लिए अपनी जड़ों, संस्कृति, गांव और परिवार का प्रतिनिधित्व करना बहुत बड़ा सम्मान है. मैं इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित हूं. अब मुझे खेल को कुछ लौटाने, टीम से जुड़ने और मैदान के अंदर व बाहर अपना अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा’

टेलर ने 112 टेस्ट मैचों में 7684 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 19 शतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 236 वनडे मैचों में 8602 रन बनाए हैं. उनके नाम 21 शतक और 51 अर्धशतक भी दर्ज हैं. टेलर ने 102 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 1909 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े हैं.

Ross Taylor

समोआ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में जगह बनाने के लिए सब-रीजनल स्तर पर अच्छा खेला. टीम ने वानुआतु, कुक आइलैंड्स और फिजी जैसी टीमों को हराया था. अब ओमान में होने वाले नौ टीमों के टूर्नामेंट में समोआ हिस्सा लेगा.

Read more

Local News