Wednesday, March 25, 2026

पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने सलमान खान का 60वां जन्मदिन मनाया.

Share

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके फैंस जगह जगह केक काट कर अपने सुपरस्टार को बधाई दे रहे हैं. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी मुंबई के पनवेल में भाई जान के फार्महाउस पर उनके जन्मदिन पार्टी देखा गया.

बता दें कि सलमान खान ने जन्मदिन के मौके पर अपने फार्महाउस में एक शानदार पार्टी दी जिसमें उनके परिवार के सदस्य और बॉलीवुड के कुछ बड़े सितारे शामिल हुए. इस हाई प्रोफाइल पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ शामिल हुए. इस मौके पर सलमान खान और एमएस धोनी ने एक साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. इस धमाकेदार फोटो को दोनों स्टार के फैंस बड़े पैमाने पर शेयर भी कर रहे हैं.

एमएस धोनी और सलमान खान का अपने अपने फील्ड में एक शानदार करियर हैं. सलमान खान ने बॉलीवुड में जहां कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं वहीं एमएस धोनी भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिला चुके हैं. जिसकी वजह से वो भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए. धोनी अब आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मैदान पर वापसी करेंगे. 44 साल के धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक और सीजन खेलने के लिए तैयार हैं. वो अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं.

क्या धोनी IPL से रिटायर होंगे?
सीएसके ने इस बार आईपीएल 2026 के लिए काफी युवा टीम तैयार की है. जिसमें धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो सबसे उम्रदराज हैं. उनके अलावा टीम ज्यादा सीनीयर खिलाड़ी भी नहीं हैं. रुतुराज गायकवाड़ ही इस सीजन टीम की कप्तानी करेंगे. कहा जा रहा है कि आईपीएल का ये सीजन धोनी का आखिरी सीजन होगा, क्योंकि फ्रैंचाइजी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. मिनी ऑक्शन से पहले उन्होंने संजू सैमसन को राजस्थान से ट्रेड किया और फिर ऑक्शन में अनकैप्ड कार्तिक शर्मा को 14 करोड़ में साइन किया. ये दोनों खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज है जो कि भविष्य में धोनी की जगह ले सकते हैं.

Read more

Local News