Tuesday, February 10, 2026

पाकिस्तान में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे भयभीत लोग घरों से बाहर आ गए.

Share

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है. भूकंप आने से लोग घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ियों के बीच था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई. भूकंप के झटके 30 अप्रैल 2025 को रात 9:58 बजे महसूस किए गए.

भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. भूकंप के झटके पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं.

हिंदुकुश में भूकंप आने की वजह

हिंदुकुश में भूकंप आने की कई वजह हैं. इसमें सबसे अहम इसकी भौगोलिक स्थिति है. बता दें कि हिंदुकुश में आए भूकंप को अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत तक में महसूस किया जाता है. हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला में कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं. इस कारण यह भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अति संवेदनशील क्षेत्र बन जाता है. साथ ही हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला, इंडियन, यूरेशियन और अरब टेक्टोनिक प्लेटों के बीच के बॉर्डर पर स्थित है. इन प्लेटों के टकराने की वजह से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं और पृथ्वी कांपती हैं.

इससे पहले न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट पर मंगलवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. हालांकि, अधिकारियों ने किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं दी है और न ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी की गई है.

Read more

Local News