टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अगला राउंड (सुपर 8) 21 फरवरी से शुरू हो जाएगा. इससे पहले इस राउंड में पहुंचने की दौड़ तेज हो गई है. इस बीच भारत ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में आसानी के साथ क्वालीफाई कर लिया है. जबकि इस हार की वजह से पाकिस्तान के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है.
पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नामीबिया से है. अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है तो वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और अमेरिका अगले राउंड में पहुंच जाएगा. इसलिए पाकिस्तान को हर हाल में अपना आखिरी ग्रुप मैच जीतने का दबाव होगा, जबकि नामीबिया पर किसी भी तरह का दबाव नहीं होगा, क्योंकि वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
T20 वर्ल्ड कप ग्रुप A पॉइंट्स टेबल
ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में भारत 3 मैच में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर टॉप पर है. जबकि USA चार मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ 4 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर है. हालांकि पाकिस्तान के 3 मैच में 2 जीत और एक हार के साथ भी चार अंक हैं लेकिन उनका नेट रन रेट अमेरिका से खराब होने के कारण तीसरे नंबर पर है. जिसकी वजह से वो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होने का डर सताने लगा है. बता दें कि 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में USA ने पाकिस्तान को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर दिया था.
भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया
टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारत ने ईशान किशन के तेज 77 रन की मदद से सात विकेट पर 175 रन का बड़ा स्कोर बनाया. उसके बाद पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रनों पर ही ढेर हो गई. जिससे उन्हें 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये T20 के इतिहास में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार है.मैच हारने पर सलमान आगा ने क्या कहा?
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘हम चार स्पिनरों के साथ मैदान में उतरे, लेकिन उनका दिन अच्छा नहीं था. हमने बल्लेबाजी में भी अच्छी शुरुआत नहीं दी. अगर आप पावरप्ले में 3 से 4 विकेट खो देते हैं, तो फिर आप गेम का बहुत पीछा रह जाते हैं.’


