Monday, March 16, 2026

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया 29 से 31 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने सामने होंगे.

Share

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया 29 से 31 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमने सामने होंगे. जो टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों टीमों की आखिरी तैयारी होगी. इस सीरीज का मेजबान पाकिस्तान है. इसलिए तीनों मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों ही टीमों 2 फरवरी को श्रीलंका रवाना हो जाएंगी. जो टी20 वर्ल्ड कप का सह मेजबान है.

PAK vs AUS T20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के टी20 सीरीज को भारत में किसी भी टेलीविजन पर प्रसारित नहीं किया जाएगा. लेकिन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी. भारतीय समय के अनुसार तीनों मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे.

PAK vs AUS टी20 सीरीज का स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से अपने चार बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा है जो सीधा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे. जिसमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, टिम डेविड और नाथन एलिस का नाम शामिल है. ये चारों खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं.

वहीं पाकिस्तान के स्क्वाड में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को शामिल किया गया है. जबकि BBL में दोनों का प्रदर्शन खराब रहा था. वहीं तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इस सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.

पाकिस्तान का स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज़, सलमान मिर्ज़ा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

PAK vs AUS टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 29 जनवरी, शाम 4:30 बजे
  • दूसरा टी20: 31 जनवरी, शाम 4:30 बजे
  • तीसरा टी20: 1 फरवरी, शाम 4:30 बजे

बता दें कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप के सभी मैच वहीं खेलेगा. पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया के साथ रखा गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है.

Read more

Local News