टी20 वर्ल्ड कप में आज का दूसरा मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
पाकिस्तान ने करो या मरो जैसे मैच की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की जगह सलमान मिर्जा और स्पिनर अबरार अहमद की जगह खाज नाफे को टीम में शामिल किया है.
पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा. वहीं हारने की सूरत में वो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे और बेहतर नेट रन रेट के साथ USA सुपर 8 में पहुंच जाएगी.
PAK vs NAM: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नामीबिया की प्लेइंग XI: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, जैक ब्रासेल.
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, साईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नाफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.


