Monday, March 30, 2026

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और सीमा पार से लगातार फायरिंग रहा है.

Share

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और सीमा पार से लगातार फायरिंग रहा है. इतना ही नहीं फायरिंग में नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी फिर शुरू कर दी. इस दौरान गोलियों और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं.

इसके अलावा पुंछ के देगवार सेक्टर में भी भारी गोलीबारी की सूचना मिली है. वहीं, एहतियात के तौर पर राजस्थान के जैसलमेर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. इसके अलावा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देशभर के 28 हवाई अड्डों को 10 मई से 15 मई तक बंद रखने की अवधि भी बढ़ा दी है.

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई
गोलाबारी शुरू होने के तुरंत बाद इलाके के लोगों ने भूमिगत बंकरों में शरण ले ली है, जबकि भारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही है. अधिकांश लोगों को पहले ही इलाके से हटा दिया गया है, लेकिन जो लोग पीछे रह गए हैं वे बंकरों में छिपे हुए हैं. कल रात इन दोनों सेक्टरों में संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था और दो लोगों की मौत हो गई थी.

राहत शिविर पहुंचे सीएम उमर अब्दुल्ला
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मिश्रीवाला स्थित राहत शिविर का दौरा किया और शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की. उन्होंने लोगों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Firing

Read more

Local News