Sunday, April 12, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है.

Share

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है. इसको लेकर सुरक्षा बलों और पुलिस को लगातार सफलताएं भी मिल रही हैं. इसी कड़ी में रविवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के जंगलों से आईईडी को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है.

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान रविवार को छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान उनको निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से विस्फोट करके विनिष्ट किया गया है. इन इलाकों में संचालित नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी है.

बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा की 203 और 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियनों की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने के आलोक में 4 मार्च 2025 से एक विशेष संयुक्त अभियान छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. जिसको लेकर इन इलाकों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और सुरक्षा बलों को सफलता भी मिल रही है.

IED bombs recovered planted by Naxalites in West Singhbhum

Read more

Local News