Thursday, March 19, 2026

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रेस्टोरेंट में निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

Share

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी की तीसरी बैठक रेस्टोरेंट में निरंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ वनभोज कार्यक्रम 26 जनवरी को नेवटिया गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा. बैठक में चैंबर हित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. 

बैठक में संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, गौरव मूंधड़ा,  आयुष दोदराजका, मोहित सुल्तानियां,  अविनाश अग्रवाल, गोरी चिरानिया, राधा मोहन बनर्जी, सुष्मिता चटर्जी, अनिल दौदराजका, रवि अग्रवाल, शंभू फिरोजिया, चक्रधरपुर के अनुमंडल उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित चैंबर के आमंत्रित सदस्यों में ओमप्रकाश केडिया एवं दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए.

Read more

Local News