पलामू: जिले में 30 अप्रैल तक सरकार द्वारा धान की खरीद की मांग की गई है. वहीं धान बेचने वाले किसानों को जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की गई है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की है.
इस मुलाकात में सांसद विष्णुदयाल राम ने पलामू, गढ़वा में धान अधिप्राप्ति एवं इसके भुगतान के मुद्दे को उठाया है. पलामू में झारखंड की सरकार ने 2.50 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा था. बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित है. वहीं गढ़वा जिले में 2 लाख टन धान खरीदने का टारगेट रखा गया था.
धान खरीद में लापरवाही: सांसद विष्णुदयाल राम
पलामू प्रमंडल में गढ़वा के इलाके में पिछले एक दशक में सबसे अच्छी बारिश हुई है और धान की पैदावार टारगेट से अधिक हुआ है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि खरीफ फसल 2025-26 के तहत 31 मार्च तक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था राज्य सरकार की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में किसान धान नहीं बेच पाए हैं, जिन किसानों ने धान को बचा है उन्हें भुगतान की प्राप्ति नहीं हुई है.
पलामू सांसद ने मंत्री से कहा कि किसानों की धान खरीद को सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए धान अधिप्राप्ति की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक किया जाए. पलामू सांसद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने पूरे मामले में आश्वासन दिया है.


