Thursday, March 26, 2026

पलामू में सड़क निर्माण क्षेत्र पर अपराधियों ने फायरिंग की है.

Share

पलामूः जिला में नेशनल हाईवे 39 के कंस्ट्रक्शन साइट पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. इस फायरिंग की घटना में एक मजदूर को कमर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

दरअसल, पलामू में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में नेशनल हाईवे 39 का फोरलेन का कार्य चल रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह 5:30 के करीब बाइक सवार अपराधी सिंगरा खुर्द में कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस फायरिंग की घटना में टेंट में सो रहे एक मजदूर को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जबकि अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है.

इस घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन कर रही है. जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर नेशनल हाईवे का फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है और फ्लाईओवर के नीचे ही मजदूर टेंट लगाकर रहते हैं. जख्मी मजदूर की पहचान विक्रम के रूप में हुई है और वह सतबरवा के इलाके का रहने वाला है. पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है.

Read more

Local News