Thursday, March 19, 2026

पलामू में नाबालिग से यौन शोषण का मामला सामने आया – पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Share

पलामूः जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण की घटना हुई है. नाबालिग छह महीने की गर्भवती भी है. पूरा मामला सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

यौन शोषण का आरोपी युवक बालिग है और पीड़िता का पड़ोसी है. दरअसल युवक पड़ोस के रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ बातचीत करता था. जुलाई 2024 में जब घर में कोई नहीं था तो युवत ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर संबंध बनाया था. युवक लगातार शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था.

पूरे मामले में पीड़िता की मां ने पलामू के छतरपुर महिला थाना को एक आवेदन दिया था. पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि बेटी के शरीर में बदलाव होने के बाद पूछताछ की थी. पूछताछ में पीड़िता ने पूरी बात की जानकारी अपनी मां को दी थी.

पीड़िता के मां के आवेदन के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. छतरपुर की महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की छानबीन भी की जा रही है.

Read more

Local News