Monday, March 23, 2026

पटना सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने एवं पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

Share

पटना सहित बिहार में मौसम सामान्य रहा, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों में वर्षा हुई, बांका के रजौन में सर्वाधिक 54.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 26 से 28 मार्च तक तेज हवाओं के साथ आंधी-पानी का यलो अलर्ट जारी किया है।

पटना। दो दिनों बाद रविवार को मौसम आमतौर पर सामान्य बना रहा। पटना सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने एवं पुरवा हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी के अधिकतम तापमान (Patna Weather Update) में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई। मौसम सामान्य बने होने के साथ पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। बांका जिले के रजौन में सर्वाधिक वर्षा 54.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। दो दिनों बाद यानी 26 मार्च से 28 मार्च तक पटना सहित अलग-अलग भागों में तेज हवा चलने के साथ आंधी-पानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भागों को प्रभावित करेगा, इसके कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। रविवार को पटना एवं अरवल जिले में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।

वर्षा के बाद समस्तीपुर, मधुबनी, जमुई, गोपालगंज, बेतिया मे कोहरे की स्थिति बनी रही। शनिवार को आंधी-पानी के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। किसानों के खेत में लगे गेहूंं और मक्के की फसल बर्बाद हो गई। वहीं आम और लीची के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति:

सुपौल के त्रिवेणीगंज में 45.6 मिमी, बांका में 44.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 36.4 मिमी, सीतामढ़ी के बोखरा में 32.8 मिमी, सहरसा के नौहट्टा में 32.0 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 27.6 मिमी, मधेपुरा के चौसा में 26.4 मिमी, शिवहर में 24.6 मिमी, मधुबनी के बेनीपट्टी में 24.2 मिमी, सुपौल के किशनपुर में 24.2 मिमी, मधेपुरा के बिहारीगंज में 23.8 मिमी, जमुई के चकाई में 23.1 मिमी, सीतामढ़ी के नानपुर में 22.4 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 22.4 मिमी, सहरसा के सौर बाजार में 21.4 मिमी, सीतामढ़ी के पुपरी में 20.8 मिमी एवं बांका के कटोरिया में 20.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान:

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना26.917.6
गयाजी27.415.8
भागलपुर25.516.4
मुजफ्फरपुर25.016.2

Read more

Local News