Friday, April 3, 2026

 पटना विमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग, घायल युवक PMCH रेफर, वर्चस्व को लेकर हुई लड़ाई

Share

बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना पटना विमेंस कॉलेज के बाहर गोली चली है. इसके बाद से इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है.

 मंगलवार को पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग हुई है. इससे मौके पर भय का माहौल हो गया और अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में एक युवक को चोट लगी है, जिसे PMCH में भर्ती कराया गया है. फायरिंग के बाद मची भगदड़ में एक युवक घायल हो गया. छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान हुआ फायरिंग असामाजिक तत्त्वों द्वारा की गई है. फिलहाल मामले की पुलिस पड़ताल कर रही है.

Read more

Local News