Saturday, March 28, 2026

पटना में हुई फायरिंग, सुबह सुबह युवक को बीच सड़क को ठोका

Share

पटना के राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित चांगर मोड के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को लगभग साढ़े 10 बजे गोली मारी और फरार हुए है. घटना से इलाके में हड़कम मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है, जिसकी हालत चिंता जनक बतलाई जा रही है.

पटना. राजधानी पटना में इन दिनों फायरिंग की वारदात अचानक बढ़ गयी है. आये दिन शहर में फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं. लगातार दूसरे दिन शहर के राम कृष्ण नगर में फायरिंग की घटना हुई है. मंगलवार की सुबह एक बार फिर से बीच सड़क पर गोलीबारी हुई है, जिसमें एक युवक को गोली मारी गई है. यह खूनी वारदात राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित चांगर मोड के समीप हुई है. फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घायल युवक का चल रहा इलाज

घटना के संबंध में बताया जाता है कि यहां बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे गोली मारी और फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कम मच गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को एक गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

कल भी हुई थी फायरिंग

रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा में सोमवार की सुबह ही एक सनकी दामाद ने ससुराल पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. घटना में खटाल संचालक चंद्रकांत सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. फायरिंग में खटाल में मौजूद कई मवेशियों को भी गोलियां लगी थी. आरोपी दामाद अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था और चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. जेल से छूटते ही उसने बदला लेने की ठानी और सीधे ससुराल जा पहुंचा. इस दौरान खटाल में मौजूद ससुर पर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

Read more

Local News