Friday, March 13, 2026

पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है

Share

पंजाब के होशियारपुर में पुलिस और बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है. मामले में होशियारपुर पुलिस ने जिले के मालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गज्जर मैदूद गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर अपने पिता के साथ था. होशियारपुर पुलिस को पिछले कई मामलों में उसकी तलाश थी.

होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि आज जब पिता-पुत्र का पुलिस ने पीछा किया गया, तो वे अपनी मोटरसाइकिल जेजो से गज्जर मैदूद के जंगल में भाग गए औप उन पर गोलियां चलाई गईं. इस बीच पुलिस ने जवाबी फायरिंग की.

मामले की जांच जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस की गोली एक आरोपी के पैर में लगी और संदिग्धों को घायल अवस्था में होशियारपुर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सुनार की दुकान पर फायरिंग
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने होशियारपुर के मालपुर कस्बे में एक सुनार की दुकान पर भी फायरिंग की थी. इसके बाद होशियारपुर पुलिस सतर्क हो गई और आज उन्हें सूचना मिली कि इलाके में उनके जैसे दिखने वाले दो व्यक्ति घूम रहे हैं. जब पुलिस दल ने उनका पीछा किया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस को अहम खुलासे होने की उम्मीद है.

डीजीपी गौरव यादव का बयान
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर लिखा, “एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब (AGTF) ​​ने होशियारपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में होशियारपुर के बेंचा गांव निवासी कृष्ण गोपाल और उसके बेटे केशव को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों 18 अक्टूबर को होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स पर लक्षित गोलीबारी में शामिल थे.” हमले के बाद दुकान मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी.

Read more

Local News