Thursday, March 19, 2026

नव विवाहित जोड़ा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे…..

Share

उदयपुरः अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच बसे उदयपुर में शाही शादी के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार को पहली बार मीडिया के सामने आए. नव विवाहित जोड़ा शुक्रवार को महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक एयरपोर्ट) पहुंचा, जहां फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

एयरपोर्ट पर कपल ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया और फ्लाइंग किस देकर उनका आभार जताया. शादी के बाद दोनों की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस रही, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आए. इस दौरान रश्मिका मंदाना लाल रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं, जबकि विजय देवरकोंडा लाइट पिस्ता कलर के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. दोनों का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया.

इसी के साथ ही शादी समारोह में शामिल हुए मेहमानों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. तेलुगु फिल्म एक्ट्रेस ईशा रेब्बा भी डबोक एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वे जल्द ही रवाना होने वाली हैं. इस दौरान ईशा ने क्लासी और कंफर्टेबल ट्रैवल आउटफिट कैरी किया, जो उनके स्टाइलिश अंदाज को दर्शाता है. उदयपुर में हुई इस हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा अब भी बनी हुई है.

गुरुवार को दोनों शादी के बंधन में बंधे. शादी की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और दक्षिण भारत से विशेष रूप से आमंत्रित पंडितों की टीम बुधवार को ही पहुंच गई थी. समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक शहनाई की धुन ने माहौल को और भी खास बनाया.

शादी के दौरान रश्मिका ने सिंदूरी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली साड़ी पहनकर पारंपरिक दक्षिण भारतीय दुल्हन का आकर्षक रूप धारण किया. उन्होंने माथे पर सोने की पट्टी और गले में भारी हार पहनकर अपने लुक को और भी निखारा. मंगलसूत्र की रस्म के दौरान उनकी आंखों में खुशी के आंसू साफ नजर आए, जिसने इस पल को और भावुक बना दिया. दूसरी ओर विजय देवरकोंडा ने पारंपरिक धोती और कंधे पर लाल रंग का दुपट्टा पहनकर अपनी संस्कृति को खूबसूरती से प्रस्तुत किया. दोनों अपने पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

Read more

Local News