मुंबई: टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है. उन्होंने और उनकी पत्नी, गायिका जानकी पारेख मेहता ने बेटी की रूप में अपने दूसरे का स्वागत किया है. दोनों ने खुलासा किया कि उनकी बेटी का जन्म 15 अगस्त, 2025 को हुआ है, जिससे यह अवसर उनके परिवार के लिए और भी खास हो गया.
नकुल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों में उनका बेटा सूफी अपनी छोटी बहन को गोद में लिए उसे प्यार से निहारता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया है.
नकुल एक तस्वीर में अपनी बेटी को प्यार से निहारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. एक और तस्वीर में जानकी अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और अपने पति के साथ सेल्फी लेते वक्त मुस्कुराती दिख रही हैं.
नकुल और जानकी ने 17 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर अपने नन्ही बेटी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन, वह आ गई है. सूफी को आखिरकार उसकी रूमी मिल गई है. 15 अगस्त 2025, हमारे दिल भर आया. तुम्हारा काम प्यार की तलाश करना नहीं है, बल्कि बस अपने अंदर उन सभी बाधाओं को तोड़ना है और ढूंढ़ना है जो तुमने उसके खिलाफ खड़ी की है.
सेलेब्स ने दी बधाई
नकुल के पोस्ट करते हुए इंडस्ट्री लोगों और फैंस बधाइयों को कमेंट सेक्शन को भर दिया. कपल और बच्ची को लोगों से स्नेहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली. इनमें से कई ने बेबी रूमी को आशीर्वाद दिया और चार सदस्यों वाले परिवार को बधाई दी.
साउथ एक्ट्रेस श्रिया सरन, गौहर खान, नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, अजीत तनेजा, नीति मोहन, हर्षदीम कौर, निया शर्मा समेत कई हस्तियों ने प्यार और आशीर्वाद देते हुए कपल और न्यू बॉर्न बेबी को आशीर्वाद दिया है.
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो नकुल मेहता ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’, ‘इश्कबाज’ और ‘दिल बोले ओबेरॉय’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं. वहीं, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिशा परमार और इश्कबाज में सुरभि चंदना के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने एक पसंदीदा टेलीविजन एक्टर के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है.


