Monday, March 30, 2026

धुरंधर 2 बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.

Share

धुरंधर: द रिवेंज अपनी रिलीज के 11 दिन पूरे कर चुकी है. इन 11 दिनों में धुरंधर ने बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म का टैग अपने नाम कर लिया है. इस लिस्ट में धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की सबसे कमाऊ फिल्म जवान को पीछे छोड़ दिया है. अब धुरंधर के रास्ते में दंगल ही बची है. दंगल का रिकॉर्ड टूटने के बाद धुरंधर 2 बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म का टैग ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म का टैग अपने नाम कर लेगी. फिलहाल इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 पांचवें नंबर पर आ गई है. धुरंधर 2 ने अपने प्रीक्वल धुरंधर का लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. धुरंधर 2 ने अपने दूसरे संडे कितना कलेक्शन किया है और फिल्म का घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है, चलिए जानते हैं.

धुरंधर 2 डे 11 कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 62.85 करोड़ रुपये और 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपये कमाए हैं. 11वें दिन फिल्म की कमाई में 48.5 फीसदी उछाल आया है. इस तरह भारत में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 847.51 करोड़ रुपये हो गया है. 11वें दिन हिंदी में धुरंधर 2 का ऑक्यूपेंसी रेट 50 फीसदी, कन्नड़ में 34 फीसदी, मलयालम में 39 फीसदी, तमिल में 44 फीसदी और तेलुगु में 36 फीसदी दर्ज हुआ है. धुरंधर 2 ने कमाई में एक और माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है. हिंदी कलेक्शन में धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (836.09 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है. इसी के साथ में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

धुरंधर 2 डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सैकनिल्क के अनुसार)

दिन 0 (बुधवार): ₹43 करोड़

गुरुवार: ₹102.55 करोड़

शुक्रवार: ₹80.72 करोड़

शनिवार: ₹113 करोड़

रविवार: ₹114.85 करोड़

सोमवार: ₹65 करोड़

मंगलवार: ₹56.60 करोड़

बुधवार: ₹48.75 करोड़

दूसरा गुरुवार: ₹49.70 करोड़

दूसरा शुक्रवार: ₹41.75 करोड़

दूसरा शनिवार: ₹62.85 करोड़

दूसरा रविवार: ₹69.10 करोड़

कुल नेट कलेक्शन: ₹847.87 करोड़

पुष्पा 2 और धुरंधर को पछाड़ा

इसी के साथ धुरंधर 2 ने दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कलेक्शन करके धुरंधर (58.20 करोड़ रुपये), पुष्पा 2 (54 करोड़ रुपये), छावा (41.1 करोड रुपये), स्त्री 2 (40.75 करोड़ रुपये), गदर 2 (38.90 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है. धुरंधर 2 ने दूसरे रविवार 68.71 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ धुरंधर ने अपने प्रीक्वल धुरंधर के लाइफलाइम कलेक्शन (13.07.5 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1363.15 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें इंडिया में 1013.15 करोड़ रुपये और ओवरसीज से 350 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News