‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म को हर गुजरते दिन के साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी तारीफ मिल रही है. ‘उरी’ एक्टर विक्की कौशल ने धुरंधर 2 की पूरी टीम की उनके काम के लिए तारीफ की है. वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म पर पॉज़िटिव रिएक्शन दिया है.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ‘दोस्त’ रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की है. देसी गर्ल ने उनके साथ ‘गुंडे’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में काम किया है. साथ ही, उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य धर के विजन और कलाकारी की भी तारीफ की है.
प्रियंका चोपड़ा
बुधवार, 1 अप्रैल को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते ही पूरी टीम को दिल से बधाई दी है. रणवीर को अपना ‘दोस्त’ कहते हुए उन्होंने उनके काम की तारीफ की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘बधाई हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आदित्य धर.’

फिल्ममेकर आदित्य धर की तारीफ करते हुए प्रियंका ने आगे लिखा है, ‘आदित्य, तुम एक मिशन वाले आदमी हो. धुरंधर हर तरह से एक रेवेलेशन हैं. आप सभी की कलाकारी के लिए धन्यवाद.’
विक्की कौशल
प्रियंका से पहले छावा स्टार विक्की कौशल ने भी ‘धुरंधर 2’ की तारीफो के पुल बांधे थे. बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना रिव्यू शेयर करते हुए विक्की कौशल ने लिखा है, ‘धुरंधर द रिवेंज, आदित्य धर मैं बहुत शॉक हूं, साथ ही बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और जिस क्राफ्ट, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से आपने यह फिल्म बनाई है, उससे मैं पूरी तरह हैरान हूं. गोल्ड स्टैंडर्ड से कम नहीं. आप इस सफलता के हर हिस्से के हकदार हैं.’
रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए विक्की ने आगे लिखा है, ‘बधाई हो भाई रणवीर सिंह, आपने मुझे इंस्पायर किया भाई. एक एक्टर के तौर पर आपकी फाइननेस और फ्लेयर का कोई मुकाबला नहीं है.’

अन्य टीम की सराहना करते हुए उन्होंने आगे लिखा है, ‘हौसला, ईंधन, बदला आर. माधवन सर, आपको देखकर बहुत मजा आ गया. राकेश बेदी सर तुस्सी कमाल हो. बिग हग. मुस्तफा अहमद स्वाद आ गया. शिव कुमार पैनिकर जीनियस एडिटिंग. आपका अब तक का सबसे मुश्किल और सबसे अच्छा काम. शाश्वत मैं आपका फैन हूं. जियो स्टूडियो ज्योति देशपांडे, धर लोकेश B62 स्टूडियो हैट्स ऑफ और मुबारकां. हर डिपार्टमेंट… पूरी टीम… शाबाश. आप सभी धुरंधर हो.’
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बात करें तो, फिल्म ने 19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से दुनिया भर में 1,365 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है, जिसमें इंडिया से 1,023 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से 342 करोड़ रुपये शामिल हैं. इसका पहला पार्ट, जो 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुआ था, भी बॉक्स-ऑफिस पर सफल रहा था, जिसने रिलीज के तीन हफ्तों के अंदर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.


