Wednesday, March 25, 2026

धुरंधर ने शाहरुख खान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म जवान के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Share

रणवीर सिंह स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. आज धुरंधर अपनी रिलीज का एक महीना पूरा करने जा रही है. अपना एक महीना पूरा करने से पहले धुरंधर ने अपने नाम कमाई का एक और रिकॉर्ड कर लिया है. धुरंधर बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. धुरंधर ने यह कीर्तिमान अपनी 29वें दिन की कमाई से बनाया है. अब धुरंधर आमिर खान की फिल्म दंगल के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे कमाऊ (वर्ल्डवाइड) फिल्म बन गई है. धुरंधर बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से अब तक डबल डिजिट में पैसा कमा रही है और इस वीकेंड धुरंधर वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये कमा सकती है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 29

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म धुरंधर ने 29वें दिन भारत में 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. यानि सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म का यह पहला सिंगल डिजिट कलेक्शन है. वैसे फिल्म मेकर्स के अनुसार फिल्म ने 28वें दिन 17.60 करोड़ रुपये कमाए थे और फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 784.50 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का आज 29वें दिन का ऑफिशियल कलेक्शन आते ही फिल्म डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये कमाने जा रही है. वहीं, धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाकर रख दिया है.

जवान को पछाड़ा

धुरंधर ने अपने 29वें दिन की कमाई से शाहरुख खान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म जवान को पछाड़ दिया है. साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जवान ने वर्ल्डवाइड 1148.32 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर ने 29 दिनों में वर्ल्डवाइड 1164.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. धुरंधर अब सबसे कमाऊ टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर आई गई है. इससे पहले धुरंधर ने शाहरुख खान के करियर की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म पठान का घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा था.

भारत की सबसे कमाऊ फिल्मेंकमाईभाषारिलीज ईयर
1दंगल₹1,968.03–2,200 करोड़हिंदी2016
2बाहुबली 2- द कन्क्लुजन₹1,810.60 करोड़तेलुगु2017
3पुष्पा 2- द रूल₹1,642–1,800 करोड़2024
4आरआरआर₹1,300–1,387 करोड़2022
5केजीएफ चैप्टर 2₹1,200–1,250 करोड़कन्नड़
6धुरंधर₹1,164.05 करोड़हिंदी2025
7जवान₹1,148.32 करोड़2023
8पठान₹1,050.30 करोड़2023
9कल्कि 2898 एडी₹1,042–1,100 करोड़तेलुगु2024
10एनिमल₹917.82 करोड़हिंदी2023

अब टूटेगा केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई का रिकॉर्ड?

अब धुरंधर के पास मौका है कि वो कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दे, क्योंकि धुरंधर के पास बॉक्स ऑफिस पर अभी भी खुलकर कमाने का मौका है. बॉलीवुड से रिलीज हुई हालिया फिल्म इक्कीस और तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर वाकई में साल 2025 की ही नहीं बल्कि इंडियन सिनेमा की धुरंधर फिल्म साबित हुई है. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त अर्जुन रामपाल और फिल्म की बाकी सभी स्टारकास्ट को धुरंधर की सक्सेस का क्रेडिट जाता है.

Read more

Local News