Wednesday, March 25, 2026

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से पुष्पा 2, छावा समेत सभी फिल्मों को धूल चटा दी.

Share

 ‘धुरंधर’ की आंधी बॉक्स ऑफिस पर और भी तेज हो गई है. फिल्म 17वें दिन अपनी कमाई से इतिहास रचने के साथ-साथ साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. धुरंधर ने अपनी वर्ल्डवाइड कमाई से कांतारा चैप्टर 1 समेत इस साल की सभी सबसे कमाऊ फिल्मों को पछाड़ दिया है. इसमें छावा, सैयारा और कूली शामिल हैं. चलिए जानते हैं 17वें दिन की कमाई से धुरंधर ने क्या इतिहास रचा है और उसका डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हो गया है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17

फिल्म मेकर्स के अनुसार, धुरंधर ने 17वें दिन 40.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अवतार: फायर एंड ऐश की रिलीज के बीच उससे ज्यादा की कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में पहले रविवार 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. धुरंधर ने अपने 17वें दिन की कमाई से भारत में कुल 579.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में धुरंधर का ग्रॉस कलेक्शन 683.46 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज में 186.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीक में 218 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तीसरे वीकेंड में 99.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. धुरंधर तीसरे वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

तीसरे वीकेंड की कमाई से लिस्ट में धुरंधर ने किन फिल्मों को पछाड़ा ?

धुरंधर- 99.70

छावा 60.10 करोड़ रुपये

पुष्पा 2- 60 करोड़ रुपये

स्त्री 2- 48.75 करोड़ रुपये

बाहुबली 2- 44.55 करोड़ रुपये

महावातर नरसिम्हा- 39.99 करोड़ रुपये

गदर 2- 36.95 करोड़ रुपये

एनिमल- 34.95 करोड़ रुपये

जवान-32.50 करोड़ रुपये

दंगल- 31.79 करोड़ रुपये

पठान- 29.35 करोड़ रुपये

धुरंधर डे वाइज कलेक्शन (ऑफिशियल)

डेकमाई (धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफिस)
128.60 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
233.10 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
344.80 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
424.30 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
528.60 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
629.40 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
729.40 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
834.52 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
953.70 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1058.20 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1131.80 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1232.10 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1325.70 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1425.30 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1523. 70 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1635.89 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
1740.30 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा)
कुल579. 20 करोड़ रुपये (नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन)

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (नेट कलेक्शन)

पुष्पा 2- 1234.1 करोड़ रुपये

बाहुबली: 2- 1030.42

केजीएफ 2 – 859.7 करोड़ रुपये

आरआरआर- 782 करोड़ रुपये

कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़ रुपये

जवान- 640.25 करोड़ रुपये

कांतारा चैप्टर 1 – 622.43 करोड़ रुपये

छावा- 601.54 करोड़ रुपये

स्त्री 2 – 597.99 करोड़ रुपये

धुरंधर- 579.20 करोड़ रुपये

एनिमल- 553.87 करोड़ रुपये

पठान- 543.09 करोड़ रुपये

गदर 2- 525.7 करोड़ रुपये

2025 की सबसे कमाऊ फिल्में

धुरंधर- 870.36 करोड़ रुपये

कांतारा चैप्टर- 853 करोड़ रुपये

छावा- 801 करोड़ रुपये

सैयारा- 579.23 करोड़ रुपये

कूली- 514 करोड़ रुपये

धुरंधर तीसरे वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये के इतने करीब पहुंचने वाली इंडियन सिनेमा की पहली बन गई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन स्टारर फिल्म बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अभी फिल्म कितना और कमाल करती है, देखना बाकी है.

Read more

Local News