Wednesday, March 25, 2026

‘धुरंधर’ ने अपने चौथे सोमवार को फिर से डबल डिजिट में बिजनेस किया, जानें फिल्म के 25वें दिन की कमाई के बारे में…

Share

 धुरंधर चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गई है. शानदार वीकेंड के बाद चौथे सोमवार (29 दिसंबर) को कलेक्शन में गिरावट दर्ज किया गया. इसके बावजूद सिनेमाघरों में रणवीर सिंह का जादू जारी रहा. फिल्म ने भारत में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है, जिसने छावा, कांतारा 2 और सैयारा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. ओपनिंग डे के बाद से फिल्म की रफ्तार धीमी होने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए हैं. 25वें दिन भी इसने डबल डिजिट में कमाई की है, जो वाकई कमाल है.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25
मंगलवार, 30 दिसंबर को ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने फिल्म के 25वें दिन के कलेक्शन रिपोर्ट जारी किया है. फिल्म ने अपने चौथे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 11.20 करोड़ रुपये कमाए, जिससे 25 दिनों का कुल कलेक्शन 741.90 करोड़ रुपये हो गया है.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड्स पर ‘धुरंधर’ की नजर
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ना सिर्फ वर्ल्डवाइड लेवल पर धमाल मचा रही है. यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसे अभी ‘आरआरआर’ (782.2 करोड़ रुपये), ‘पुष्पा 2: द रूल’ (1234.1 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (859.7 करोड़ रुपये), ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (1,030.42 करोड़ रुपये) जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ना बाकी है.

‘धुरंधर’ अब पैन इंडिया फिल्मों से मुकाबला कर रही है. फिल्म का अगला लक्ष्य आरआरआर को पछाड़ना है. सैकनिल्क के मुताबिक, एसएस राजामौली की निर्देशित और राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत आरआरआर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 782.2 करोड़ रुपये कमाए थे.

‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, ‘धुरंधर’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर शाहरुख खान की फिल्म पठान (1048 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. रणवीर सिहं की फिल्म ने दुनियाभर में 1100.23 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसी के साथ दंगल (2000 करोड़ रुपये से ज्यादा) और जवान (1148 करोड़ रुपये) के बाद ‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर’ क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का मुकाबला नई फिल्मों से हो रही है. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ और अवतार: ऐश एंड फायर जैसी नई फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद, यह फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है.

Read more

Local News