रणवीर सिंह की मोस्ट पॉपुलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज महज एक हफ्ते में 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होकर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं और अब यह फिल्म दंगल और धुरंधर (2025) के बाद बॉलीवुड की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनने जा रही है. कुछ ही दिनों में यह धुरंधर (1300 करोड़ रुपये) को पछाड़ दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी. इससे पहले जानते हैं अपनी रिलीज के नौ दिन पूरे कर चुकी फिल्म धुरंधर 2 ने भारत और वर्ल्डवाइड कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
धुरंधर 2 का 9वें दिन का कलेक्शन
धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू मिलाकर 145 करोड़ रुपये से खाता खोला था. इसके बाद दैनिक कमाई में छोटा-मोटा उतार-चढ़ाव देखा. जहां फिल्म ने आठवे दिन 49.79 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं फिल्म ने नौवें दिन 41.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. नौ दिनों में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 715 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1129 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की पठान (1048 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है. अब जवान का रिकॉर्ड टूटना बाकी है. आज फिल्म अपने दूसरे शनिवार में है और फिल्म मोटा कलेक्शन कर सकती है.
दंगल को पछाड़ा
बता दें, इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल है, जिसने वर्ल्डवाइड 2075 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं, धुरंधर (1300 करोड़ रुपये) और धुरंधर 2 (1129 करोड़ रुपये) मिलकर 2429 करोड़ रुपये कमाई कर दंगल को पीछे छोड़ दिया है. कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 अकेले ही दंगल की वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम रखती है.
भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में
पुष्पा 2 – 1265.97 करोड़ रुपये
बाहुबली 2- 1030.42 करोड़ रुपये
धुरंधर- 895.94 करोड़ रुपये
केजीएफ 2- 859.70 करोड़ रुपये
आरआरआर- 782.20 करोड़ रुपये
धुरंधर 2- 715 करोड़ रुपये
धुरंधर 2 का डायरेक्शन भी आदित्य धर ने किया है. धुरंधर 2 का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था. पहले पार्ट में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन नजर आए थे. वहीं, दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना का रहमान डकैत का रोल नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि पहले ही पार्ट में इस किरदार की मौत हो जाती है.


