Friday, April 11, 2025

 धालभूमगढ़ में रामनवमी ध्वज उखाड़ने के दौरान मांस मिलने से भक्तों में आक्रोश, एनएच 18 किया जाम

Share

पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर में हनुमान जी के झंडे को उखाड़ने के दौरान मांस फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित भक्तों ने नेशनल हाईवे 18 को जाम कर दिया है। इसके साथ ही हाइवे पर आगजनी भी की जा रही है। मौके पर पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है।

घाटशिला। रामनवमी के दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर के पास लगाए गए हनुमान जी के झंडे को उखाड़ने व मांस फेंके जाने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ गया। धालभूम गढ़ में बीते कल ही रामनवमी का जुलूस पूरे हर्षौल्लास के साथ निकला था।

दल-बल के साथ पहुंची पुलिस

जुलूस के अगले दिन इस प्रकार की घटना से भक्तों में आक्रोश देखा गया। गुस्साए लोगों ने धालभूम गढ़ में नेशनल हाईवे 18 को जाम कर दिया।

धालभूमगढ़ और नरसिंहगढ़ हाट बाजार को बंद कर दिया गया। मामले की सूचना पर धालभूम गढ़ के थाना प्रभारी अमीर हमजा दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता की इससे पहले भी नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में मांस फेंके जाने के बाद क्षेत्र में काफी बवाल मचा था। अब दोबारा इस प्रकार के घटना से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Read more

Local News