धनबाद में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार से इस वीकेंड तक आंधी गर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।
धनबाद। इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार से इस वीकेंड तक मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जताया है।
इस दौरान आंधी व गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। 10 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से विदर्भ तक ट्रफ बना हुआ है।
इसके प्रभाव से बिहार, छत्तीसगढ़ से झारखंड तक चक्रवाती घेरा बन गया है। इससे अगले कई दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना है।
अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
कब क्या?
- सोमवार को उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। वज्रपात का भी खतरा हो सकता है।
- आठ को भी गर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है।
- नौ को भी गर्जन व वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है।
- बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। 40 से 50 की गति से तेज आंधी चलने का अनुमान जताया गया है।
- 11 व 12 को गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आसार हैं।
अगले चार दिन कैसा रहेगा तापमान
सोमवार- अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री
मंगलवार- अधिकतम 37 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री
बुधवार- अधिकतम 37 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री
गुरुवार- अधिकतम 36 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री