Thursday, March 26, 2026

धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को 8 लेन स्थित रिसोर्ट में हुई.

Share

 धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को 8 लेन स्थित रिसोर्ट में हुई. पुरुषोत्तम कुमार रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सत्र 2025–28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. मुख्य संरक्षक के रूप में सरदार मंजीत सिंह और गुणाराम गोस्वामी को मनोनीत किया गया. साथ ही 11 वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक बनाया गया. राजू कुमार साह (पप्पूजी) नए जिला अध्यक्ष चुने गए. जबकि महेन्द्र गोप व गौतम चक्रवर्ती को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.


नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, संयुक्त सचिव मदन कुमार रंजन व रजत सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल व प्रवक्ता के पद पर तमन्ना दीवान को मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी सचिव की जिम्मेदारी जयशंकर प्रसाद को सौंपी गई, जबकि मुख्य संगठन सचिव दीपक कुमार बनाए गए. कानूनी सलाहकार के रूप में अधिवक्ता अमरनाथ शर्मा को नियुक्त किया गया


सलाहकार समिति में संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, अमित मलाकार और निमाई मंडल को शामिल किया गया. संगठनात्मक संरचना के तहत सभी शाखाओं के अध्यक्षों को जिला उपाध्यक्ष, शाखा सचिवों को जिला संगठन सचिव तथा शाखा कोषाध्यक्षों को जिला सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सभी शाखाओं के सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य और सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया जिनकी कुल संख्या 191 बताई गई है. 

Read more

Local News