यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और भोपाल के बीच एक नई त्रि-साप्ताहिक ट्रेन (11631/11632) शुरू की जा रही है, जो बोकारो थर्मल, रांची रोड, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, चोपन और सिंगरौली के रास्ते चलेगी। इसके अतिरिक्त, भोपाल और चोपन के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन (11633/11634) भी चलेगी।
पटना। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डालटनगंज- गढ़वा-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और भोपाल के मध्य एक जोड़ी नई ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन (साप्ताहिक) का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी सं. 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन) – गाड़ी सं. 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 27 फरवरी से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं गुरुवार को तथा धनबाद से एक मार्च से सप्ताह के प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा।
गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना-दमोह -कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 10.20 बजे चोपन, 11.20 बजे रेणुकूट 12.35 बजे गढ़वा, 13.20 बजे डालटनगंज, 14.52 बजे टोरी, 17.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे चलकर 09.45 बजे रांची रोड, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16.05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक)- गाड़ी सं. 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से एक मार्च से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा चोपन से दो मार्च से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा।
गाड़ी सं. 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे चलकर बीना-दमोह- कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 09.03 बजे करैला रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस चोपन से 17.10 बजे चलकर 18.20 बजे करैला रोड एवं 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी।


