फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स की कहानी बेहद गहरी है. दरअसल, इस फिल्म की कहानी 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है. फिल्म विवेक रंजन अग्निहोत्री की सच को सामने लाने वाली जानी मानी ट्रिलॉजी की आखिरी कड़ी है, जिसमें द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स का नाम शामिल है, जहां फिल्म का टीजर सामने आते ही देश को झकझोर गया था, वहीं ट्रेलर ने तो मानो सबको अंदर तक हिला दिया. आज 5 सितंबर को फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शक एक्स पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
इसमें जिस तरह से सच्चाई को सामने रखा गया है, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया है. अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, इसका असर और भी साफ देखने मिल रहा है. खास बात ये है कि फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस से भी बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं.
द बंगाल फाइल्स ने सकते ग्लोबल ऑडियंस पर भी कमाल का असर डाला है. हर कोई इस फिल्म को मास्टरपीस, दमदार और आंखें खोल देने वाला अनुभव बता रहा है. इतना ही नहीं थिएटर्स में कभी चौंकाने वाले खुलासे तो कभी लोगों की आंखों में आंसू लाने वाले सीन जैसे जबरदस्त रिएक्शन भी लगातार देखने को मिल रहे हैं.
व्यूअर्स ने फिल्म को दिल दहला देने वाला, डरने वाला, मास्टरपीस, चौंकाने वाला, बांधे रखने वाला, सच्चाई दिखाने वाला, गहरी, सीख देने वाला, सोचने पर मजबूर करने वाला, आंखें खोलने वाला, झकझोर देने वाला और हैरान कर देने वाला बताया है,
इंटरनेशनल ऑडियंस के ऐसे रिएक्शन भी खुद ही इस फिल्म की ताकत दिखाते हैं, और इसमें कोई शक नहीं है. द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं.
इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं.


