‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की सफलता के बाद, जाने-माने फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ वापस आ गए हैं, जो एक और जबरदस्त फिल्म है. ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ की पहली झलक और इसके टीजर ने पहले ही पूरे देश में हलचल मचा दी थी, लेकिन बाद में इसके दमदार ट्रेलर ने दर्शकों को सच्चाई की अपनी अटूट भावना से स्तब्ध कर दिया. दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद मेकर्स ने आज, 31 अगस्त को फिल्म की एडवांस बुकिंग के टिकट काउंटर खोल दिया है.
विवेक अग्निहोत्री की निर्देशित और सह-निर्मित इस फिल्म का शीर्षक पहले ‘द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर’ था, जिसे बदलकर द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ कर दिया गया. इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने मिलकर बैंकरोल किया है. लंबे इंतजार के बाद उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. हालांकि इस फिल्म को लेकर बंगाल में जमकर विरोध हो रहा है.
- विवेक अग्निहोत्री ने रविवार, 31 अगस्त को ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ की एडवांस बुकिंग का एलान किया. एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म मेकर ने कैप्शन में लिखा है, ‘एडवांस बुकिंग अभी शुरू. हिंदू नरसंहार का सच अब और नहीं छिपाया जा सकता. द बंगाल फाइल्स सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो आपकी रूह को झकझोर देगा’.
- ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ का ट्रेलर
मेकर्स ने 16 अगस्त को ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ का दमदार ट्रेलर जारी किया था. ट्रेलर में दिखाए गए सीन रूह कंपा देने वाले थे. विवेक अग्निहोत्री ने इसे साझा करते हुए फिल्म को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की थी.
मेकर ने ट्रेलर को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘डायरेक्ट एक्शन डे (16 अगस्त 1946) के पीड़ितों की स्मृति में, मैं आपके लिए हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी पर बनी अब तक की सबसे साहसिक फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का आधिकारिक ट्रेलर प्रस्तुत करता हूं. 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में. कृपया हमें आशीर्वाद दें.’
- https://www.youtube.com/embed/3MfsZFAeNO8?si=Uf81PW_ZR5x6Ea8o
‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ का कहानी और कास्ट
आजादी से पहले सांप्रदायिक हिंसा की सच्ची और अनकही कहानी पर आधारित, द बंगाल फाइल्स की कहानी अविभाजित बंगाल में 1946 के कलकत्ता दंगों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, नमोशी चक्रवर्ती (मिथुन चक्रवर्ती के बेटे), पल्लवी जोशी, गोविंद नामदेव और पुनीत इस्सर जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं.
विवेक अग्निहोत्री के बारे में
विवेक अग्निहोत्री को भारतीय सिनेमा के सबसे साहसी और बेबाक फिल्म मेकर में से एक माना जाता है, वह अपने गहन शोध पर आधारित, बेबाक और सच्चाई से भरी कहानियों को बखूबी तरीके से दर्शाते हैं. ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के बाद, अब वह ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ भारत के इतिहास का एक और दिल दहला देने वाला अध्याय पेश करने के लिए तैयार हैं.


