Tuesday, March 17, 2026

दो साउथ फिल्मों ने मकर संक्रांति का पूरा फायदा उठाया और पहला हफ्ता पूरा होने से पहले ही अपना बजट निकाल लिया.

Share

मकर संक्रांति 2026 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का ढेर लग गया, लेकिन कमाई के मामले में ये दो फिल्में दोनों हाथ भरकर कमाने में लगी हैं. इन दोनों फिल्मों ने हफ्तेभर में ही अपनी-अपनी फिल्मों का बजट निकाल लिया है. दोनों ही फिल्में कॉमेडी ड्रामा है और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है. वहीं, मेगास्टार चिरंजीवी ने तो अपनी फिल्म से अपने लिए बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है. आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों और इनकी कमाई के बारे में.


पोंगल पर छाई ये तमिल फिल्म

तमिल स्टार जीवा स्टारर तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म थलाइवर थंबी थलीमेल बीती 15 जनवरी को पोंगल पर रिलीज हुई और आते ही छा गई. हालांकि फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन चार दिनों में फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया. सैकनिल्क के अनुसार थलाइवर थंबी थलीमेल की 1.5 करोड़ रुपये से ओपनिंग हुई. अगले ही दिन फिल्म की कमाई में 93.33 फीसदी बढ़ोतरी हुई. फिल्म ने दूसरे दिन 2.9 करोड़ रुपये कमाए, 5.5 करोड़ रुपये (तीसरे दिन) और 5.25 करोड़ रुपये (चौथे दिन) कमाए. 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कहना गलत नहीं होगा कि थलाइवर थंबी थलीमेल 2026 की यह पहली कॉलीवुड हिट बनने जा रही है. शिवाकार्तिकेयन की पराशक्ति (9 दिनों में 49 करोड़ रुपये- बजट 150 करोड़ रुपये) और कार्थी की वा वाथियार भी (5 दिनों में 5.7 करोड़ रुपये) कमाए ह

मेगास्टार की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म

टॉलीवुड सुपरस्टार चिरंजीवी और लेडी सुपरस्टार नयनतारा स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म माना शंकर वारा प्रसाद गारू भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने एक हफ्ते से पहले ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये आंकड़ा पार कर अपनी फिल्म का बजट निकाल लिया. फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने अपने पहले हफ्ते 157.75 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया है और फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 292 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. माना शंकर वारा प्रसाद गारू चिरंजीवी के चार दशक से भी लंबे फिल्म की करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. अब फिल्म अपना दूसरा हफ्ता पूरा होने से पहले 300 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेगी. चिरंजीवी की सबसे कमाऊ फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019) थी, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 246.6 करोड़ रुपये है.

मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुईं फिल्में
बता दें, प्रभास स्टारर हॉरर कॉमेडी तेलुगु फिल्म द राजा साब बीती 9 जनवरी को रिलीज हुई थी और फिल्म का 10 दिनों का घरेलू कलेक्शन 139.25 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा मकर संक्रांति के मौके पर अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री से कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें थलाइवर थंबी थलीमेल और माना शंकर वारा प्रसाद गारू के अलावा पराशक्ति, भारत महा सुकुलु विंग्यापति , वा वाथियार, नरी नरी नदुमा मुरारी, अनागंगा ओका राजू, के म्हणते सासुबाई, अगा-अगा सुनबई, हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस और राहु केतु शामिल हैं.

Read more

Local News