Saturday, March 28, 2026

देशी कट्टा में लोड-अनलोड करने में लगी थी गोली, दो गिरफ्तार

Share

सदर पुलिस ने शहर के दीभा मुहल्ला में चली गोलीकांड मामले का उद्भेदन करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है.

चतरा. सदर पुलिस ने शहर के दीभा मुहल्ला में चली गोलीकांड मामले का उद्भेदन करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में लावालौंग थाना क्षेत्र के पोटम गांव निवासी हेमंत कुमार (पिता लोकनाथ यादव) व कुंदा थाना क्षेत्र के भौरूडीह गांव निवासी नीतिश कुमार (पिता लखन यादव) शामिल हैं. दोनों के पास से एक देशी पिस्टल, नौ जिंदा गोली, एक खोखा बरामद किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि नीतिश को गोली देशी कट्टा में लोड-अनलोड करने के दौरान लगी थी. नीतिश व हेमंत दोनो थाना मैदान के सामने लगा डिजनीलैंड मेला में काम करने आया था. दोनो दीभा मुहल्ला में एक किराये के मकान में रहते थे. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बता दें कि 29 मई की रात देशी कट्टा में गोली लोड-अनलोड करने के दौरान गोली चल गयी थी, जिसमें नीतिश के पैर में लग गयी थी. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी व कई जवान शामिल थे. वहीं दूसरी ओर गोलीकांड को लेकर रांची से एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और हरेक बिंदुओं पर जांच की. साथ ही सैंपल संग्रह किया.

Table of contents [hide]

Read more

Local News