देवघर: बिहार में दूसरे चरण के मतदान को लेकर बिहार प्रशासन के साथ-साथ झारखंड प्रशासन भी हाई अलर्ट पर नजर आ रहा है. देवघर और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले सभी वाहनों को पुलिस की जांच के बाद ही बिहार में प्रवेश करने दिया जा रहा है.
देवघर से सटे भागलपुर, जमुई, बांका में चुनाव हो रहे हैं. चुनाव में मतदान करने के लिए देवघर से बिहार जाने वालों को जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा है. जिन लोगों पर पुलिस को शक होता है या कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखता है, उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर गहन जांच की जा रही है.
देवघर के सीमावर्ती इलाके में शामिल दर्द मारा, गिधनी, चकाई मोड़ समेत सभी जगहों पर वरिष्ठ अधिकारी भी निगरानी करते नजर आए. ईटीवी भारत की टीम ने जब देवघर के जसीडीह और दर्दमारा बॉर्डर का जायजा लिया तो देखा कि बिहार जाने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध सामग्री या व्यक्ति चुनाव में खलल न डाल सके.
सोमवार रात दिल्ली में हुए बम विस्फोट को लेकर भी पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क और सतर्क है. गौरतलब है कि बिहार में 122 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किए जा रहे हैं. 14 नवंबर को मतगणना होनी है.


