दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के श्री आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी रघुनंदनानंद जी. साध्वी संजू भारती व शोभा भारती ने बताया कि आशुतोष जी महाराज के विद्वत शिष्य व शिष्याएं कार्यक्रम में शरीक होंगे. संगीतज्ञों की टोली भी अपनी प्रस्तुति देगी. स्वामी रघुनंदनानंद ने कहा कि शहर के कई प्रबुद्धजन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर-शोर से लगे हुए हैं. शहर के कई गणमान्य लोगों का भी सहयोग मिल रहा है. प्रेसवार्ता में अशोक सर्राफ, पंकज सिंह भदौरिया, पंकज बरनबाल, स्वदेशी जागरण मंच के मनोज सिंह, संजय सिंह, डॉ राकेश राज, सचिन सुल्तानिया मौजूद रहे.