Friday, June 6, 2025

देवघर-दिल्ली के लिए विशेष विमान सेवा शुरू……

Share

श्रावणी मेले में पहली बार दिल्ली से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। इंडिगो 222 सीटर विमान चलाएगा। यह सुविधा पूरे सावन माह तक मिलेगी जो 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। देवघर-दिल्ली विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। देवघर एयरपोर्ट से अब दिल्ली बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी विमान सेवा शुरू हो गई है। विदेश जाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी उपलब्ध है।

देवघर। श्रावणी मेले में पहली बार देवघर से दिल्ली के विमान सेवा शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं को सावन में पूरे माह यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए इंडिगो ने 222 सीटर विमान चलाने की तैयारी की है। श्रावणी मेला 11 जुलाई से आरंभ होकर 10 अगस्त तक चलेगा।

देवघर से सुल्तानगंज के बीच लगने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में भक्तों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। इंडिगो प्रबंधन के मुताबिक देवघर-दिल्ली विमान का परिचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। ये उड़ानें किस-किस दिन रहेंगी, इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

पहले से भी देवघर और दिल्ली के बीच 180 सीटर फ्लाइट उपलब्ध है, यह प्रतिदिन सुबह और शाम में उड़ान भरती है। फ्लाइट की बेहतर व्यवस्था के कारण सावन में इस साल यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। देवघर एयरपोर्ट पर बेहतर कम्यूनिकेशन सिस्टम हो गया है। कारण इस सावन में कई फ्लाइट हो गई है

पहले केवल दिल्ली का सेवा विमान था। अब बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी विमान सेवा शुरू हो गई है। देवघर एयरपोर्ट अब देश के विभिन्न शहरों से जुड़ चुका है। संताल परगना, अंग प्रदेश और पारसनाथ के लोगों को भी देवघर एयरपोर्ट ने कनेक्ट किया है। यहां से 2022 में दिल्ली के लिए पहला यात्री विमान शुरू हुआ था।

दिल्ली और बेंगलुरु की विमान सेवा यहां प्रतिदिन है, जबकि मुंबई की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन है। बेंगलुरु से दक्षिण भारत की विमान सेवा का कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाता है।

विदेश जाने के लिए भी सीधी विमान सेवा की यहां सुविधा है। मालद्वीप, बाली, थाईलैंड के फुकेट, पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं। अभी देवघर से विदेश का कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली, बेंगलुरू और मुंबई से भी हो गया है।

Read more

Local News