Wednesday, March 18, 2026

देवघर जिले में मारपीट में एक वृद्ध की मौत

Share

 देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पत्थर चपटी गांव में आज बुधवार को सड़क की पानी निकासी को लेकर मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के 65 वर्षीय मोहम्मद मियां के रूप में हुई है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है

गांव के तीन लोगों ने मिलकर वृद्ध को पीटा

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र नौशाद अंसारी ने बताया कि सड़क का पानी निकालने को लेकर पिछले तीन दिनों से गांव के ही समसुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी और बहरूदीन अंसारी से विवाद चल रहा था. इसी बीच आज बुधवार को ये तीनों घर से करीब 50 मीटर दूर उनके पिता मोहम्मद मियां को अकेले देखकर पकड़ लिया. इसके बाद तीनों ने मिलाकर उन्हें लात व मुक्का से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.

छानबीन में जुटी पुलिस

नौशाद अंसारी ने बताया कि घटना के वक्त वे लोग खाना खा रहे थे. मारपीट की सूचना मिलते ही जब सब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उनके पिता जमीन पर गिरे हुए हैं. आनन-फानन में उन्हें घर लाकर पानी पिलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद मोहनपुर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी

Read more

Local News