Monday, March 23, 2026

दिसंबर में मुख्य रूप से बृहस्पति मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र जैसे बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है,जो कई राशियों के लिए शुभ है.

Share

दिसंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने कई बड़े ग्रह अपनी स्थिति बदलने वाले हैं, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा.सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति 5 दिसंबर को वक्री होकर दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. वहीं, धनु राशि में सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध का एक साथ होना एक दुर्लभ चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहा है. 16 दिसंबर को धनु संक्रांति के समय यह योग और अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है.

इनके साथ ही 7 दिसंबर को मंगल ग्रह धनु में प्रवेश कर चुके हैं, 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे, और 20 दिसंबर को शुक्र ग्रह भी वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेंगे. इस प्रकार धनु राशि पूरे महीने ऊर्जा, परिवर्तन और शुभ फलों का केंद्र बनने वाली है. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यह ग्रह-गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

मेष राशि: मेष जातकों के लिए दिसंबर का महीना अत्यंत शुभ साबित हो सकता है. उच्च शिक्षा के अवसर, विदेश यात्रा, सरकारी कार्यों में सफलता और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के संकेत हैं, जबकि व्यापारियों को विस्तार का मौका मिलेगा. प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलने के आसार हैं. हालांकि क्रोध और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है.

कर्क राशि: कर्क जातकों के लिए यह समय नौकरी में दक्षता बढ़ाने वाला रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक सुधार होगा. हालांकि स्वास्थ्य के मामले में पेट से संबंधित समस्याओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. परिवार में तालमेल अच्छा रहेगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए दिसंबर महीना करियर और प्रेम—दोनों के लिए शुभ है. प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं. रचनात्मक क्षेत्रों जैसे मीडिया, कला, फैशन और विदेशी व्यापार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. बच्चों से जुड़े शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है.

तुला राशि: तुला जातकों की कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल्स मजबूत होंगी. नौकरी और इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. भाई-बहनों से अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए. व्यापार में प्रगति और आध्यात्मिक उन्नति के संकेत हैं.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक लोगों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती का है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. डिजिटल व्यवसाय और सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण और वाणी में संयम रखने की सलाह है. परिवार और माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

Read more

Local News