Monday, March 16, 2026

 दिल्ली कैपिटल्स का ये चौथा जबकि आरसीबी का दूसरा फाइनल मुकाबला है.

Share

 महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला आज (5 फरवरी) दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाना है. ये खिताबी मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. आरसीबी टेबल टॉप करके फाइनल में पहुंचा है,

दिल्ली कैपिटल्स को WPL फाइनल स्टेज में कदम रखने और इसके साथ आने वाले दबाव का अच्छा खासा अनुभव है, क्योंकि वो लगातार चौथा फाइनल खेलने जा रही है, लेकिन वो कभी टाइटल जीतने में सफल नहीं हो पाई. लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली के पास इस फाइनल श्राप को तोड़ने का सुनहरा मौका है.

WPL 2024 फाइनल का रीमैच
अगर आपको RCB और DC के बीच 2024 का फाइनल याद है, तो WPL 2026 के फाइनल को WPL 2024 के फाइनल का रीमैच कहना गलत नहीं होगा. 2024 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 7.1 ओवर में 64 रन बना लिए थे. लेकिन जब RCB ने मैच में वापसी की तो फिर DC को 113 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर 2 विकेट खोकर खिताबी मुकाबले को आसानी से जीत लिया. अब दो साल बाद, कैपिटल्स के पास हिसाब बराबर करने का मौका है.

क्या RCB फिर मारेगी बाजी?
आरसीबी ने 2024 में अपना पहला टाइटल जीता था उसके बाद 2025 में वो फाइनल में नहीं पहुंच पाई. अब फिर वो 2026 में टेबल टॉपर बनकर फाइनल में प्रवेश किया है. लेकिन ये भी सच है कि WPL के इतिहास में टेबल टॉपर कभी भी फाइनल नहीं जीत सकी है. जिसका सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली कैपिटल्स है, जो हर बार टेबल-टॉपर के तौर पर फाइनल में पहुंचने के बाद हार गई. इस साल RCB ने टेबल में टॉप किया है. उन्होंने 8 मैच में 6 जीत और 2 हार के साथ कुल 12 पॉइंट्स लिए. अब RCB के पास टेबल-टॉपर श्राप को तोड़ने और यह साबित करने का मौका है कि वे दबदबे को खिताब में बदलने में पूरी तरह सक्षम हैं.

जेमिमाह रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना

WPL में RCB vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमें 9 बार आमने सामने आई है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा साफ तौर से भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. क्योंकि उन्होंने 9 में से 6 मैच में जीत हासिल की है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को केवल 3 मैच में जीत मिली है. वहीं वडोदरा में दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए है. जहां स्कोर 1-1 से बराबर है.

WPL 2026 Final: वडोदरा पिच रिपोर्ट
वडोदरा की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रही है, जिसमें चल रहे WPL सीजन में खेले गए 10 मैचों में औसत स्कोर 159 रहा है. यहां पर ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करके स्कोर बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाना चाहती है.

WPL 2026 Final की लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी.

जेमिमाह रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना

WPL 2026 Final: दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लुसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडडला श्रुजाना.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, प्रथ्योषा कुमार, गौतमी नाइक, प्रेमा रावत.

Read more

Local News