‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. आइए जानें फिल्म की एडवांस बुकिंग कितनी हुई.
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. समीर विद्वान की निर्देशित ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ दो असफल कोशिशों के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कार्तिक का पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है. यह धर्मा फिल्म उनकी ‘पति पत्नी और वो’ की को-स्टार अनन्या के साथ उनका रीयूनियन भी है. यह फिल्म तब रिलीज हो रही है, जब बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर की लहर दौड़ रही है. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर की बज के बीच ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की एडवांस बुकिंग कितनी हुई है, चलिए जानते हैं…
कल (25 दिसंबर) क्रिसमस पर रिलीज होने से पहले ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की एडवांस बुकिंग इस हफ्ते की शुरुआत में पूरे भारत में चल रही धुरंधर की लहर के बीच काफी धीमी गति से शुरू हुई थी. लेकिन अब, थिएट्रिकल रिलीज से एक दिन पहले करण जौहर की फिल्म की प्री-सेल्स में काफी बढ़ोतरी देखी गई है.
जहां भारत में धुरंधर धमाल मचा रही है, वहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को सिनेमाघरों में सिर्फ सीमित स्क्रीन मिली हैं. इसकी कंटेम्पररी रोमांस स्टोरीलाइन से लेकर ‘सात समुंदर’ के रीमिक्स वर्जन तक, यह फिल्म सही और गलत दोनों वजहों से सुर्खियों में रही है.
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के अनुसार, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की प्री-सेल्स में आज (बुधवार, 24 दिसंबर) पॉजिटिव उछाल देखने को मिला है. 24 दिसंबर शाम 6 बजे तक फिल्म के पहले दिन के लिए 66,805 टिकट बिक चुके हैं, जिससे लगभग 3.89 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीटों के साथ) की कमाई हुई है
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की एडवांस बुकिंग ने वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को पीछे छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस की निर्मित ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने अपने ओपनिंग डे के लिए ₹2.86 करोड़ की प्री-सेल्स की थी.
धुरंधर वर्सेस तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का कोई संकेत नहीं दे रही है. इसने पिछले हफ्ते रिलीज हुई हॉलीवुड की एपिक ड्रामा, अवतार: फायर एंड ऐश को भी पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में, तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी को इस स्पाई एक्शनर फिल्म के तूफान का सामना करना पड़ सकता है, जिससे इसके पहले दिन के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है.


