कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक का टीजर आज (8 जनवरी) रिलीज किया गया. टीजर को फैंस और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. वहीं, आलिया भट्ट और एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी टॉक्सिक के टीजर की सराहना की है.
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के टीजर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. मेकर्स ने 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के मौके पर टीजर रिलीज किया. एक्शन से भरपूर टीजर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. अब, एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने टीजर पर रिएक्ट किया है.
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टॉक्सिक का टीजर शेयर किया और अपने रिएक्शन को एक ही शब्द में बताया. उन्होंने फायर इमोजी के साथ कैप्शन में ‘डायनामाइट’. एक्ट्रेस अपने कैप्शन में फिल्म की कास्ट और क्रू को भी टैग किया.
आलिया के अलावा, ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी टॉक्सिक के टीजर की तारीफ की है. उन्होंने कैप्शन में यश को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, ‘टॉक्सिक टीजर ने तो मुझे हैरान कर दिया. स्टाइल, एटीट्यूड, बवाल… हैप्पी बर्थडे यश.’
कई सितारों ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर रिएक्ट किया है. रितेश देशमुख से लेकर राम गोपाल वर्मा, करण जौहर तक, कई लोगों ने शेयर किया है कि वे फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का टीजर अपलोड करते हुए लिखा है, ‘वाह. क्या बर्थडे अनाउंसमेंट है. सच में जबरदस्त. यश, हैप्पी बर्थडे और यह कमाल का है.’

रितेश देशमुख ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के जरिए टॉक्सिक की तारीफ की है. उन्होंने लिखा है, ‘टॉक्सिक का यह टीजर कितना क्रेजी है, देखकर हैरान हूं. यश, तुमने अपने एटीट्यूड और स्वैग से कमाल कर दिया है. तुम्हारे बर्थडे पर मैं तुम्हें जबरदस्त सफलता, खुशी, अच्छी सेहत और प्यार की शुभकामनाएं देता हूं. (राधिका और बच्चों को भी प्यार).’
‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसे गीतू ने डायरेक्ट किया है और वेंकट के नारायण और यश ने अपने-अपने बैनर, केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत प्रोड्यूस किया है. गीतू और यश ने मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है.
‘टॉक्सिक’ के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी हैं. फिल्म में रुक्मिणी वसंत भी मेलिसा के रोल में हैं. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होगी.


