T20 World Cup 2026 Matchday Results: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन 11 फरवरी को खेले गए तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से मात दे दी. ये वेस्टइंडीज की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 10 साल बाद पहली जीत है. आखिरी बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 2016 के फाइनल में मात दी थी.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 20 ओवर में 196/6 का चैलेंजिंग स्कोर बनाया. जिसमें रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. इसके अलावा चेस 34 और होल्डर ने 33 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए. ओवरटन ने भी दो (2-33) विकेट लिए, जबकि आर्चर और करन एक-एक विकेट लेने में थोड़े महंगे रहे.
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रनों पर ही सिमट गई. जिसमें फिल साल्ट 30 रन, बैथल 33 रन और सैम करन 43 रनों की नाबाद पारी खेली. लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वेस्टइंडीज की तरफ से स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी की. गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और चेस ने 4 ओवर में 2 विकेट मिला. इसके अलावा अकिला हुसैन ने एक विकेट हासिल किया. रदरफोर्ड को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड मिला.
AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ शुरुआत
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से जबरदस्त जीत दर्ज की. जिसमें नाथन एलिस और एडम जम्पा ने जबरदस्त बॉलिंग की और चार-चार विकेट लिए. नाथन एलिस को प्लेयर ऑफ दि मैच का अवॉर्ड दिया गया. 182 रन का पीछा करते हुए, आयरलैंड 16.5 ओवर में 115 रन पर आउट हो गया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश इंग्लिस (17 गेंद पर 37) और कैमरन ग्रीन (11 गेंद पर 21 रन) बनाए. इसके अलावा रेनशॉ ने 37 और स्टोइनिस ने 45 रन जोड़कर टीम को 182 तक पहुंचा दिया.
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया दिन का पहला मैच काफी रोमांचक रहा और दो सुपर ओवर के बाद मैच का नतीजा सामने आया. पहले 20-20 ओवर खेलने के बाद दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा और फिर सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा जिसकी वजह से दूसरे सुपर ओवर में मैच ले जाना पड़ा. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 187 रन बनाया और फिर अफगानिस्तान को 19.4 ओवर में 187 रनों पर ऑलआउट कर दिया. उसके बाद पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाया, उतना ही रन अफ्रीका ने भी बना लिया. उसके बाद दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 24 रन बनाए लेकिन जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सका.


