भारतीय टीम के खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टेज पर अपनी चमक खो चुके हैं. वर्ल्ड कप में अब तक वो तीन मैच खेले हैं और तीनों में डक पर ही पवेलियन लौट गए. जिसके साथ वो टी20 वर्ल्ड कप में तीन बार डक पर आउट होने वाले तीसरे ओपनर बन गए. इससे पहले, 2009 में वेस्टइंडीज के एंड्रयू फ्लेचर और 2024 में बांग्लादेश के तंजीद हसन के नाम यह अजीब रिकॉर्ड था.
तीन मैच तीन डक
टी20 के नंबर-वन बल्लेबाज का ये पहला आईसीसी इवेंट है. पहले मैच में अभिषेक USA के खिलाफ पहली ही बॉल पर आउट हो गए और ‘गोल्डन डक’ का शिकार हो गए. उसके बाद हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से वह नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए. फिर वो 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-वोल्टेज मैच में बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 4 बॉल खेलकर डक पर आउट हो गए.

इसके बाद अभिषेक नीदरलैंड के खिलाफ भी अपना खाता नहीं खोल सके और तीसरे गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. पहले मैच में उन्हें तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया जबकि दूसरे और तीसरे मैच में स्पिनर की गेंद पर आउट हो गए.
सबसे ज्यादा बार डक पर आउट
ये भी उल्लेखनीय है कि 2026 में अभिषेक शर्मा अब तक पांच बार डक पर आउट हो चुके हैं. इस तरह से वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 5 बार डक पर आउट हुने वाले संयुक्त रूप से दूसरे ओपनर बन गए हैं. पाकिस्तान के साइम अयूब कैलेंडर ईयर में 6 डक के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं.
एक कैलेंडर साल में टी20 ओपनर के सबसे ज्यादा डक
- 6 – साइम अयूब (पाकिस्तान, 2025)
- 5 – चालोमवोंग चटफैसन (थाईलैंड, 2024)
- 5 – कुशल भुर्टेल (नेपाल, 2024)
- 5 – धर्मा केसुमा (इंडोनेशिया, 2025)
- 5 – परवेज हुसैन इमान (बांग्लादेश, 2025)
- 5 – अभिषेक शर्मा (भारत, 2026)
अभिषेक 7 पारियों में 5 बार डक पर आउट
अभिषेक शर्मा की पिछली 7 पारियां आप के होश को उड़ा देंगी. टी20 का ये नंबर वन बल्लेबाज ऐसी नजर लगी है कि वो अब एक एक रन के लिए तरस रहे हैं. पिछली सात पारियों में वो 5 बर डक पर आउट हो चुके हैं जिसमें से तीन तो वर्ल्ड कप में ही आए हैं.
अभिषेक की पिछली 7 पारियां: 0, 68, 0, 30, 0, 0, 0
सूर्य कुमार यादव ने अभिषेक शर्मा के बारे में कहा
कप्तान सुर्य ने मैच के बाद कहा, ‘हम सब जानते हैं कि अभिषेक शर्मा क्या कर सकता है. हां, अभी बैट से चीजें उसके हिसाब से नहीं चल रही हैं, लेकिन हम उसे लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं. मुझे यकीन है कि वह बहुत जल्द रन बनाना शुरू कर देगा. क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं, कोई भी हर समय फॉर्म में नहीं रहता. मुझे लगता है कि अभिषेक जल्दी ही अपनी फॉर्म वापस पा लेगा और इंडिया को मैच जिताने में मदद करेगा. हमारी टीम में हर किसी को उस पर पूरा भरोसा है, और एक कैप्टन के तौर पर, मुझे भी उस पर पक्का भरोसा है.’
अभिषेक का टी20 करियर
हालांकि अभिषेक का मौजूदा फॉर्म खराब है, लेकिन उनका ओवरऑल T20 करियर काफी शानदार है. उन्होंने 40 मैचों की 39 पारियों में 1297 रन बनाए हैं. जिसमें 2 सेंचुरी और 8 हाफ-सेंचुरी शामिल हैं. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.29 का है.


