Friday, March 27, 2026

टीवी की स्टार अभिनेत्री और एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Share

टीवी की स्टार अभिनेत्री और एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज को तेज बुखार और गंभीर कमजोरी के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी पीआर टीम ने गुरुवार को इस खबर की पुष्टि की और अस्पताल से एक तस्वीर भी शेयर की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस को अस्पताल के बेड पर लेटे देखे जा रहा है.

पोस्ट के मुताबिक, माही की पब्लिसिस्ट अवंतिका सिन्हा ने बताया, ‘हां, माही को तेज बुखार और बहुत ज्यादा कमजोरी है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर अब उनकी जांच कर रहे है, फिलहाल इस पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर हैं, यह खबर ऐसे समय में आई है जब माहि विज अपने पति जय भानुशाली के साथ शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुर्खियों में हैं.

लेकिन इन अफवाहों के बीच, जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माही विज को उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दीं. माही के आने वाले टेलीविजन शो का टीजर शेयर करते हुए जय ने लिखा, ‘माही विज की चमक देखने के लिए उत्सुक हूं, बहुत ही आशाजनक लग रही हैं, माही ने भी बिना कोई कैप्शन या इमोटिकॉन जोड़े, जय के पोस्ट को रीशेयर किया,

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि जय और माही के तलाक की अफवाहों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. हालांकि अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, और न ही जय और न ही माही ने कोई आधिकारिक बयान दिया है. दरअसल, अपने रिश्ते का बचाव करते हुए, माही ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पर उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी, जो बिना किसी सबूत के इस खबर को फैला रहे थे. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में माही ने लिखा, ‘झूठी खबरें पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी’.

Read more

Local News