Friday, March 27, 2026

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे.

Share

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एम एस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. 

गुरुवार को कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस का तबादला किया गया है और उनके ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. अधिसूचना में कहा गया है कि हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस के रिटायर होने के बाद जस्टिस एम एस सोनक की नियुक्ति होगी.

Read more

Local News